फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर रख अंब टाली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के रख अंब टाली के ग्रामीण जलापूर्ति की किल्लत से परेशान हैं। मंगलवार को उन्होंने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही ट्यूबवेल का घेराव कर अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जलापूर्ति सुचारु नहीं की गई तो ट्यूबवेल से पानी अन्य क्षेत्रों में नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन

सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि रख अंब टाली पंचायत में ट्यूबवेल लगाया गया है, लेकिन उन्हें पानी की आपूर्ति तीसरे दिन की जाती है। अब पांच दिन से उनके गांव में पानी की आपूर्ति नहीं ठप है। पेयजल किल्लत से से मजबूर होकर उन्होंने ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति रोकने के लिए प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि इस बाबत उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शिकायत भी की है, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। वह मांग कर रहे कि ट्यूबवेल पर लगाए गए कर्मचारियों का तबादला किया जाए। जो पानी की आपूर्ति को प्रभावित कर रहे हैं। अन्यथा वह ट्यूबवेल से अन्य क्षेत्रों की जाने वाले पानी की आपूर्ति को बंद करा देंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ओम प्रकाश, पंजाबू राम, बलवीर कुमार, केवल कृष्ण, रानी देवी, रजी देवी, तारो देवी, रीटा देवी, पूरो देवी, प्रकाशो देवी आदि शमिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें