फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर किसान यूनियन कृषि बिल के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। बॉर्डर किसान यूनियन ने कृषि बिल के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरे देश में 70 प्रतिशत लोग खेतीबाड़ी करते हैं, लेकिन सरकार ने मात्र पांच प्रतिशत लोगों को खुश करने के लिए इस बिल को पास कर अन्य किसानों के साथ अन्याय किया है। इस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे यूनियन के अध्यक्ष मोहन सिंह भट्टी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान व मजदूरों की हितैषी नहीं है। किसानों पर जबरन बिल थोपा जा रहा है। सरकार में गरीब किसानों पर अत्याचार हो रहे हैं। इस बिल से जय जवान-जय किसान का नारा बेमानी साबित होगा। केंद्र सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है। इसके चलते आज किसान दुखी हैं। सड़कों पर धरने-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। इस बिल से किसानों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला। इसके कारण पूंजीवादी लोग किसानों पर हावी होंगे। प्रदर्शन के बाद किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर किसान बिल को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें