फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंगदौर पंचायत के सात पंचों ने की सरपंच के खिलाफ जांच की मांग

विज्ञापन
सांबा मं पत्रकारो को पंगदौर पंचायत की सरपंच रीना चौधरी के खिलाफ मामला दायर बारे जानकारी देते नाय? - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले की पंगदौर पंचायत की सरपंच रीना चौधरी के खिलाफ पंचों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को पंचायत के सात पंचों ने एसीडी को शिकायत दी है कि सरपंच भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं। यदि सरपंच के खिलाफ उचित कार्रवाई नही की गई तो वह इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन

बाद में प्र्रेसवार्ता में नायब सरपंच राकेश सिंह, पंच संजीव कुमार, पंच वजीर सिंह, पंच ओमकार सिंह, पंच गुरमीत सिंह, पंच राकेश कुमार, पंच सुषमा देवी आदि ने बताया कि उन्होंने एसीडी को शिकायत दी है। वहीं डीपीओ पीयूष धोत्रा से भेंट कर उन्हें भी सरपंच के खिलाफ सबूत दिए हैं कि वह पंचायत में कैसे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही हैं। एक सिट के माध्यम जांच करवाई जाए। उनका कहना था कि यदि जांच नहीं कराई जाती है तो ऐसे में सातों पंच एसीडी को इस्तीफा सौंप देंगे। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि इसकी जांच कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व सरपंच रीना चौधरी ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी साख बचाने की कोशिश की थी, लेकिन सरपंच रीना चौधरी दो वार्डों में ही काम करा रही हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरपंच ने अपनी खास दो वार्डों में करीब 73 लाख के काम रखवाए हैं। शेष सात वार्डों में मात्र 78 लाख के काम ही रखवाए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पंचायत में हो रहे काम सरपंच ने अपने रिश्तेदार को ही दिए हैं और उनके पास ऑडियो क्लिप भी है, जिसमें सरपंच हर काम की 10 प्रतिशत कमीशन की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही सरपंच अपनी मनमानी करती रहीं तो वह नायब सरपंच सहित पंचायत के पंच इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन

--------
पुलिस में दर्ज कराया मामला
सीमाबर्ती पंचायत सदोह के नायब सरपंच देवेंद्र सिंह सोनू ने पंगदौर की सरपंच रीना चौधरी के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया है कि उन्हें सरपंच से खतरा है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उनकी भूमि रैपर कैंप में है। जहां सरपंच रीना चौधरी रह रही हैं। सरपंच ने मुझे चेतावनी दी है कि उनकी पंचायत में कदम नहीं रखें। उन्होंने मुझे कई प्रकार से धमकाया भी है। इस पर उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सीपीसी की धारा 107, 117 के तहत केस दर्ज कर लिया है। नायब सरपंच देवेंद्र सिंह ने जिला कोर्ट से सरपंच रीना चौधरी के खिलाफ मानहानि का मामला भी दर्ज कराया है कि महिला सरपंच ने बिना वजह ही प्रेसवार्ता कर अखबारों में उनका नाम बदनाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें