फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतें के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता उतरे सड़क पर

विज्ञापन
सांबा के घगवाल मे पैट्रोल डीजल के दाम बढने पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदशर्न करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। दिन प्रतिदिन बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को सड़कों पर आ गए है। घगवाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर के लिए जम्मु-पठानकोट हाईवे को भी बाधित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा की करनी व कथनी में काफी अंतर है। भाजपा की केंद्र सरकार ने आम आदमी को निराश कर दिया है। अब लोगों का सरकार से विश्वास खत्म हो चुका है। हर वर्ग में बेचैनी छाई है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भी अपना विरोध जताया। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल, पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा, पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, पूर्व सरपंच दीवान खजूरिया, रमेश कुंडल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें