फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विकास कारपोरेशन के संगठन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सांबा मे विजली विभाग के कर्मचारी प्रदशन करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के बिजली घर में जम्मु-कश्मीर सेंट्रल नॉन गजटेड इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। वे दैनिक वेतन भोगियों को बिना देरी के नियमित करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह जमवाल ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सात वर्षीय दैनिक वेतनभोगियों को पक्का करने का प्रावधान है, लेकिन यहां पंद्रह से पच्चीस वर्ष हो गये इनको काम करते हुए, सरकार ने अब तक इनको पक्का नहीं किया है। जिला अध्यक्ष के अनुसार यही दैनिक वेतनभोगी लाइनमैन, चपरासी, क्लर्क, एसवीए, कंप्यूटर आपरेटर, बिल वितरक, की मीटर रीडर का भी दायित्व निभा रहे हैं। बिजली घरों, ग्रिड स्टेशन तक में दिन रात कार्य कर रहे हैं। इस समय कोरोना के चलते भी यही डेलीवेजर्स दिन रात काम करके बिजली को सुचारु बनाए हुए हैं। इनको अतिरिक्त कुछ देना तो एक तरफ, उनको समय पर पक्का नहीं किया जा रहा है। संगठन पदाधिकारियों के अनुरूप निरीक्षक अभियंता सर्कल न. एक ने गत वर्ष अगस्त में डीपीसी कर दी थी, लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर पावर हाउस में प्रशासन व विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन में प्रांतीय प्रधान गुरनाम सिंह सलाथिया, प्रांतीय सचिव सुरजीत शर्मा, शशी सलाथिया, रमन शर्मा, विकास सिंह, विजय कुमार, कौशल सिंह, अजीत कुमार, नरेश शर्मा, अजय सिंह, राकेश, सुभाश चंद्र, अश्वनी कुमार, सुरिंद्र कुमार, गिरधारी लाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें