फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव लोकल ग्लाड में नहीं बना एक भी बंकर

विज्ञापन
सांबा के गलाड मे बंकर नही बनने पर लेग प्रदशर्न करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव लोकल ग्लाड में आज तक एक भी बंकर नहीं बनाया गया है। इससे लोगों में सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष है। इसे लेकर ग्रामीणों ने सरपंच रविंदर सिंह लबलू की अगुवाई में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनके पास लगते गांव वैन व अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में जरूर बंकर बनाए गए हैं, लेकिन लोकल ग्लाड के लोगों के साथ प्रशासन ने सौतेला व्यवहार कर उनके गांव के लोगों की जान की कीमत को नहीं समझा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी से उक्त गांव सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। इसके चलते कई मवेशी व इंसान को जान से हाथ धोना पड़ा है। मई 2018 में पाकिस्तान का एक गोला शामो देवी के घर पड़ा था जिसे उनकी मौत हो गई थी। इस मौके पर सेवा राम, सौदागर माल, नंद किशोर, बालक राम, बहादुर लाल, ओम प्रकाश, बचन कुमार, कश्मीर चंद व रशपाल भी मौजूद थे।
------
प्रशासन ने इसलिए उक्त गांव में बंकर नहीं बनाए कि गांव के अंदर बंकर बनाने के लिए जेसीबी नहीं जाती है। प्रशासन को चाहिए कि मजदूर लगाकर बंकर का काम कराए, नहीं तो वह आंदोलन के रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविंदर सिंह लबलू, सरपंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें