फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंसिफ कोर्ट बाजार एसोसिएशन प्रधान के लिए उपजा विवाद

विज्ञापन
मुंसिफ कोर्ट बाजार एसोसिएशन के वने प्रधान राकेश पंडित सर्मथको के साथ - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। मुंसिफ कोर्ट बाजार एसोसिएशन की तरफ से रविवार को हुई बैठक में राकेश पंडित को एसोसिएशन का प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान दुकानदारों की तरफ से राकेश पंडित का स्वागत किया गया। प्रधान चुने जाने पर राकेश पंडित ने सभी दुकानदारों का धन्यवाद किया। कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत तथा ईमानदारी से काम करेंगे। सभी दुकानदारों को साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन

राकेश पंडित ने कहा कि सर्वसम्मति के साथ उन्हें दुकानदारों ने प्रधान चुना है। पहले भी दुकानदारों की भलाई के लिए कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। दूसरी तरफ मुंसिफ कोर्ट बार एसोसिएशन के चेयरमैन डॉक्टर ओम प्रकाश व उपप्रधान मंजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर अन्य दुकानदारों ने फैसला लिया कि एसोसिएशन की तरफ से 28 नवंबर को चुनाव कराकर नया प्रधान चुना जाएगा तब तक अनिल शर्मा एसोसिएशन के प्रधान बने रहेंगे। चेयरमैन ने कहा कि सर्वसम्मति के साथ ही कोई फैसला लिया जाएगा और संवैधानिक तरीके के साथ ही एसोसिएशन के प्रधान को चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें