मीरां साहिब। गांव रायपुर गुंजरा में शुक्रवार को लोगों ने संबंधित विभाग व प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। गांव के पूर्व सरपंच बनारसी दास, समाज सेवक शाम लाल गोरखा, गांव की वार्ड के पंच सरदार जगदीश सिंह सहित अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों से रायपुर गुजरां की लिंक रोड खस्ता हालत में है। जब भी बारिश होती है यह पर मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। इससे लोगों को गांव से बाहर जाने-आने दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पूर्व सरपंच बनारसी दास व ग्रामीणों ने चेतावनी देते कहा कि हर बार चुनाव से पहले राजनीतिक नेता उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि उनके लिंक रोड की हालत सुधारेंगे, मगर बाद में कोई भी नजर नहीं आता है। इस बार उन्होंने निर्णय लिया है कि अगर रोड पक्का नहीं तो वोट भी पक्का नहीं। उनका कहना है कि आने वाले चुनाव में वे स्वार्थी राजनीतिक नेताओं का बहिष्कार करेंगे, जो जीत कर ग्रामीणों की समस्या हल नहीं कराते हैं। लोगों ने राज्य प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द रायपुर गुजरां लिंक सड़क मार्ग को पक्का बनाने के कदम उठाए जाएं ताकि उनकी समस्या हल हो सके।