फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपुर-रामगढ़ मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
रामगढ़। कस्बे के लोगों ने बुधवार सुबह विजयपुर से रामगढ़ जाने वाली सड़क को बंद किया और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी की तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों को शांत होने को कहा, लेकिन वे प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को समझाया, लेकिन गांव के लोग नहीं माने। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चार दिन से ट्रांसफार्मर जला है। रात को घरों में न तो पानी होता है और न दूसरी सुविधाएं। गांव की महिलाओं ने कहां कि आज चार दिन से हमारे बच्चों का बुरा हाल है। वहीं पार्षद दिलबाग सिंह सोनी, सतपाल सिंह, राजू महाजन, कमलेश कुमारी ने कहा कि कस्बे के वार्ड-एक, चार और छह के लोग चार दिन से बिजली दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां से आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। गांव के लोगों ने तीन घंटे सड़क पर प्रदर्शन किया। वहीं मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारियों और पुलिस के अधिकारी पहुंचे तो लोगों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द कस्बे का मसला हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें