फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। देश में बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को बिश्नाह में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मूला राम, रमण भल्ला, शशि शर्मा ने किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बिश्नाह के कबीर मंदिर से प्रदर्शन रैली निकाली व बिश्नाह तहसील कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेता रमण भल्ला ने कहा कि आज महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि आम आदमी के लिए किसी भी चीज को खरीदना आसमान को छूने के बराबर हो चुका है। आज पेट्रोल 100 रुपये लीटर हो चुका है। कुछ दिन में डीजल भी शतक बना लेगा। रसोई गैस सिलिंडर 900 रुपये के करीब पहुंच चुका है। ऐसे महंगाई वाले माहौल में आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो चुका है। हमारी सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द सामानों की बढ़ती कीमतों को कम कर आम जनता को राहत पहुंचाए। ताकि आम जनता को थोड़ी राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें