फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आघोषित विजली कटौती वंद करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। कई दिन से अघोषित बिजली कटौती से लोगों काफ परेशान हैं। उन्होंने इसे बंद करने की मांग की है। जम्मू-कश्मीर पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि इन दिनों पड़ रही गर्मी से हर कोई बेहाल है। ऐसे में बिजली की कटौती जबरदस्त तरीके से की जा रही है। लोग एक तरफ गर्मी से बेहाल हैं और दूसरी तरफ जब इस गर्मी में उन्हें बिजली की जरूरत हैं तो उसमें बड़े पैमाने पर कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रात दो बजे कट लगाया जा रहा, जिसके चलते लोगों का आराम कर पाना भी मुश्किल है। कम वोल्टेज के चलते मोटर व पंप सेट नहीं चल रहे, जिससे दिन ब दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में अघोषित कटौती बंद नहीं की गई तो फोरम की ओर से मीरां साहिब कस्बे में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
मीरां साहिब बाजार कमेटी के पूर्व प्रधान चौधरी जनक राज का कहना है कि गर्मी में हर वर्ष बिजली कटौती में बढ़ोतरी की जाती है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों कई रिसीविंग स्टेशन में नए फीडर स्थापित किए जा रहे हैं लेकिन हालत यह है कि ग्रिड स्टेशनों में लगे ट्रांसफार्मर कम होने पर अधिक लोड के चलते बिजली ठप होने पर इसकी सुचारु रूप से आपूर्ति नहीं हो पाती। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बिजली की चोरी रोकने के साथ विभाग को चाहिए की जर्जर ढांचे में बदलाव किया जाए, ताकि लोगों को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति हो सके।
विज्ञापन

किसान नेता सुभाष दषगोत्रा का कहना है कि इन दिनों न तो किसानों को नहर का पानी मिल रहा और न ही बिजली। धान की रोपाई कर पाना किसानों के लिए मुश्किल है। जिन किसानों ने धान लगा रखी है पानी नहीं मिलने पर धान के खेत सूख रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों को सुचारु रूप से नहरी पानी की आपूर्ति करने के साथ इन दिनों बिजली सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाए ताकि किसान समय पर धान की रोपाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें