फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर एसोसिएशन आरएस पुरा द्वारा ग्रामीण खाद्य व आपूर्ति सहायक निर्देशक के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राशन डीलर एसोसिएशन के वैनर तले कम राशन मुहैया करवाने पर प्रदर्शन करते हुए डीलर - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गेगिया मोड़ पर स्थित तहसील खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय के बाहर राशन डीलर एसोसिएशन के प्रधान सर्वजीत सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण खाद्य व आपूर्ति सहायक निदेशक के खिलाफ सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राशन का कोटा राशन डीलरों को मुहैया कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सर्वजीत सिंह ने कहा कि पहले खाद्य व आपूर्ति विभाग की ओर से राशनकार्ड पर एक व्यक्ति को चार किलो आटा व एक किलो चावल मुहैया कराया जाता था। ग्रामीण दो के संबंधित सहायक निदेशक के निर्देश द्वारा प्रति व्यक्ति अब तीन किलो आठ सौ ग्राम आटा किया गया है। यही नहीं आटे के बैग में पांच किलो आटा व चावल होने पर राशनकार्ड धारकों को राशन का कम वितरण करने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता को तीन किलो आठ सौ ग्राम आटा देने पर चार किलो की पर्ची काट खाद्य व आपूर्ति विभाग में जमा करानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा के ग्रामीणों को पूरा राशन मिले। विभाग को तय की स्केल के आधार पर राशन डीलरों को मुहैया कराया जाए। विरोध- प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल कांग्रेस नेता मोहन सिंह चौधरी ने कहा कि आरएस पुरा क्षेत्र में सुचारु रूप से राशन का वितरण हो। इसके लिए तय कोटे के मुताबिक राशन मुहैया कराने का कार्य विभाग के सहायक निदेशक का है। आखिर राशन डीलरों को कोटे के मुताबिक राशन की आपूर्ति क्यों नहीं की जा रही। राशन की कालाबाजरी किए जाने पर विभाग के सचिव को संबंधित खाद्य व आपूर्ति विभाग सहायक निदेशक से बात कर सुचारु रूप से राशन की आपूर्ति की जाए। इस दौरान आरएस पुरा, मीरां साहिब, चकरोई, सुचेतगढ़ ब्लाक के राशन डीलर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें