ज्यौड़ियां। तहसील के गांव जड निवासी शहीद सुबेदार सुरेंद्र सिंह (अशोक चक्र) को उनके शहीदी दिवस पर चार मार्च को याद किया जाएगा। इस मौके पर शहीद के परिजनों की तरफ से गांव जड़ में अखंड पाठ किया जाएगा। सुरेंद्र सिंह सेना की तीसरी सिख रेजीमेंट में तैनात थे। चार मार्च वर्ष 2002 को वह आतंकवादियों से लोहा लेते हुए आपरेशन पराक्रम के तहत एलओसी पर केरी सेक्टर में शहीद हो गए थे। शहीद के परिजनों की तरफ से हर साल शहीद की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें अखंड पाठ रखा जाता है। संवाद