फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने लंवित मांगों को लेकर उपजिला अस्पताल में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर उपजिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले ब्लॉक प्रधान रमेश चंद्र के नेतृत्व में विरोध- प्रदर्शन किया। रमेश चंद्र ने कहा कि विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। 4 वर्ष से एक भी बैठक नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड-19 में ड्यूटी देने के बावजूद भी स्वस्थ कर्मियों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज और ड्रग एंड फूड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की तर्ज पर कर्मचारियों की पदोन्नति करने की मांग की है। फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन ने आरोप लगाया कि जिन स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना के दौरान जान चली गई है उन्हें भी अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। इसका असर अन्य कर्मचारियों के मनोबल पर भी पड़ रहा है। उन्होंने सरकार तथा विभाग से सभी कर्मचारियों को जल्दी से जल्दी मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने सरकार से फीमेल मल्टीपर्पज वर्कर्स का वेतन भी जारी करने की मांग की है। उनका वेतन 4 माह से रुका है।
प्रदर्शन में प्रफुल्लित सिंह, सरदार हरपाल सिंह, सरदार तेजिंदर सिंह, सतवीर सिंह, कमलजीत सिंह, रामपाल शर्मा, नीलम कुमारी, सुरेंद्र कुमार, रोहित शर्मा, विशाल गोरखा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें