फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रलेवे पटरी के लोगो ने किया विरोध- प्रदर्शन

विज्ञापन
मिनी ट्रेन चलाए जाने का विरोध करते पीओके विस्थापित - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। सात दशक से रेलवे पटरी पर रहने वाले पाक अधिकृत कश्मीर के विस्थापितों सहित स्थानीय लोगों ने लिंक रोड से रेलवे के पुराने हेड पुल तक रैली निकाल विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोग हाथों में कई प्रकार की तख्तियां लिए हुए थे। उन पर सरकार द्वारा जम्मू से आरएस पुर तक मिनी ट्रेन पुराने रूट को बहाल कर विस्थापितों को बेघर होने पर होने वाली परेशानियों को देखते हुए सरकार से किसी दूसरे स्थान पर इसका रूट तय करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों का नेतृत्व कर रहे ओम प्रकाश खजूरिया, बलवंत सिंह, जगदेव सिंह, शिवदयाल, रमणीक सिंह, कुंदन लाल शर्मा सहित अन्य लोगों ने कहा कि पुराने ट्रैक पर मिनी ट्रेन चलाने पर लगभग बीस हजार परिवार जिनकी संख्या एक लाख के करीब है, बेघर हो जाएंगे। राज्य सरकार को इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आजादी के पहले बेघर होकर विस्थापित बनकर आए लोग एक बार फिर न उजडे़ं। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद यहां रहने वाले विस्थापितों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अगर मिनी ट्रेन चलानी है तो चलाए लेकिन लोगों को बेघर करने के बजाय कोई दूसरा रास्ता निकालना चाहिए। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें