फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों ने को छह माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण उनको दो वक्त की रोटी के लाले पड़ना शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। उसके बावजूद भी समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इस कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि हम लोगों को जल्द से जल्द वेतन दिया जाए, ताकि हमारी परेशानी कम हो सके। क्योंकि समय पर वेतन न मिलने के कारण कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि छह माह से कोई वेतन नहीं मिला है। इस संबंध में अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें