फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे का अपमान करने वाले फर्जी किसानों के खिलाफ सख्ती से निपटे सरकार

विज्ञापन
शिवसेना जम्मू कशमीर डोगरा फ्रंट के प्रधान अशोक गुप्ता द्वारा तिरंगे का अपमान करने पर विरोध- प्रद? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर तिरंगे का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर शिवसेना जम्मू-कश्मीर तथा डोगरा फ्रंट की तरफ से रविवार को गांव गडली में तिरंगा रैली निकाली गई। फ्रंट के राज्य अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि तिरंगे का अपमान करने वाले किसान नहीं हो सकते। ऐसे में जिन भी देशद्रोही तत्वों ने ऐसा कार्य किया है उनसे सरकार सख्ती से निपटे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोधी तत्व देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनके यह मंसूबे देशभक्त किसान कभी कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर कुछ लोग देश का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं। जिनके खिलाफ सरकार को सख्ती अपनाने की जरूरत है। पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत का सीमावर्ती किसान पाकिस्तान के हर मंसूबे को नाकाम बनाने के लिए हर समय सीमा पर चट्टान की तरह खड़ा है, लेकिन किसानों के नाम पर कुछ लोग तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। इससे यह बात साबित होता है कि जो पूरी तरह से फर्जी हैं और देशद्रोही हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसानों के नाम पर कुछ राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए हैं। जो अपना पूरी तरह से वजूद खो चुके हैं।
रैली में प्रेमपाल नायब सरपंच प्यारा लाल, पंच सत्या देवी, निर्मल कुमार, भारत भूषण ,रिंकू कुमार ,बीरबल, सुशील कुमार, लंबा राम व रामलाल सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें