सर्व समाज के लोग पूर्व विधायक मामले को लेकर थाना परिसर में नारेवाजी करते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। आरएस पुरा थाने पहुंचे सर्व समाज के लोगों ने पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत द्वारा डॉ. भीमराव आंबेेडकर की जयंती पर मनुस्मृति की प्रति जलाए जाने पर मामला दर्ज किए जाने पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। थाने के बाहर और परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने पर थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने सर्व समाज के लोगों को थाने के अंदर बुला कर पुलिस की कार्रवाई के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि पहले ही आरएस पुरा पुलिस में पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। सर्व समाज के प्रवीण शास्त्री, राम सिंह, अशोक खजूरिया, स्वामी उमेशानंद, स्वामी हरिशानंद, मोहिन्द्र शास्त्री, जोगिंद्रपाल सहित डीडीसी सदस्य आरएस पुरा प्रो. गारू राम भगत, अशोक चौधरी, विश्व हिंदू परिषद सहित कई धार्मिक संगठनों के पद अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश सहित दूसरे राज्य के लोगों में पूर्व विधायक के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस को कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सर्व समाज को पूर्व विधायक ने बांटने का कार्य किया है, जिससे सनातन धर्म के लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।