विजयपुर प्राइमरी हेल्थ सेंटर गुढा सलाथिया में डॉक्टरों की कर्मी होने पर रोष जताते ग्रामीण।
विजयपुर। सरकारी प्राइमरी हेल्थ सेंटर गुढ़ा सलाथिया में तैनात डॉक्टर समय पर नहीं आते। इस कारण मरीजों को निजी अस्पताल में जाना पड़ता है। इस परेशानी को लेकर सोमवार को गुढ़ा सलाथिया के समाजसेवी और पंचों सरपंचों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी सुदर्शन सलाथिया ने कहा कि कंडी क्षेत्र होने के कारण यहां लगभग 40 साल पहले प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाया गया, ताकि लोगों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। अब पांच माह से जहां डॉक्टरों की कमी चल रही है। कई डॉक्टरों का स्थानांतरण हो गया है। कई समय पर नहीं आते। इस कारण जब गांव का निवासी इलाज के पहुंचता है तो वहां चपरासी ही दिखाई देता है। इस कारण उन्हें निजी क्लीनिक या विजयपुर जाना पड़ता है। एक तो उनका पैसा खर्च होता है ऊपर से कीमत समय बरबाद होता है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि जो यहां डॉक्टर तैनात किए गए हैं उनको तत्काल गुढ़ा सलाथिया अस्पताल में भेजा जाए। ताकि लोगों की परेशानी हल हो सके। क्योंकि यह जो अस्पताल है यहां दर्जनों गांव जुड़े हैं। जैसे कमीला, उत्तरवहनी, नगरोटा, बदवाल आदि क्षेत्र के मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारी परेशान हल नहीं की तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान सरपंच सोनिया सलाथिया, पंच बुगा सलाथिया, वरिंदा सलाथिया आदि थे।