फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल की प्रधानाचार्य के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्य के खिलाफ शिक्षकों और स्टाफ कर्मचारियों ने मेन गेट पर धरना दे करके प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि प्रधानाचार्य की नियुक्ति रद्द की जाए। सोमवार को कस्बे के कमेश्वर मार्केट स्थित एक निजी स्कूल में तैनात शिक्षकों और स्टाफ के सदस्यों ने मेन गेट पर धरना प्रदर्शन किया और मांग की कि प्रधानाचार्य की नियुक्ति रद्द की जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 2013 में भी प्रधानाचार्य स्कूल में तैनात थीं। उन्होंने तानाशाही रवैया अपनाया कर शिक्षकों और स्टाफ के सदस्यों को परेशान किया है। कई शिक्षकों को नौकरी से निकल भी दिया। उन्होंने बताया स्कूल प्रबंधन को चाहिए कि इस मामले को हल करे, और अन्य किसी को इस पद पर नियुक्त किया जाए, नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें