फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अस्थायी कर्मचारियों ने मांगों के लिए भरी हुंकार

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी मागों को पूरा करने की मांग करते हुये भरी हुंका?
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ के मुख्यालय में मांगों को लेकर जम्मू-कश्मीर कैजुअल लेबर यूनाइटेड फ्रंट आल डिपार्टमेंट खौड़ के बैनर तले हड़ताल पर बैठे अस्थायी कर्मचारियों ने मंगलवार को मांगों को पूरा कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी में सेवा दे रहे अस्थायी कर्मचारियों ने जल्द वेतन देने और स्थायी करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह लंबे अर्से से अस्थायी कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। विभाग उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि जो लोग वर्ष 2004 से सेवाएं दे रहे हैं और फील्ड में काम कर रहे हैं उनको एक बार भी वेतन नहीं दिया गया है। जो लोग वर्ष 2010 से विभाग से जुडे़ हैं उनको विभाग की तरफ से कार्यालय में लगाया गया उनको वेतन भी मिल रहा है, और उनको स्थायी करने के लिए अधिकारियों की तरफ से फाइलें भी तैयार कर दी गई हैं, मगर फील्ड वर्कर न वेतन मिल रहा है और न ही फाइलें तैयार की गई हैं। अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि हम सभी अपनी ड्यूटी विभाग के अनुसार कर रहे हैं, लेकिन स्थायी नहीं किया जा रहा है। न ही समय पर वेतन दिया जा रहा है। प्रदर्शन में बासुदेव शर्मा , पुरुषोत्तम सिंह, बाबू राम तथा संदोकु राम सहित अन्य कई अस्थायी कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें