फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली चालकों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
मीरा साहिब में ट्रैक्टर - ट्राली यूनियन के सदस्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
मीरां साहिब। ट्रैक्टर-ट्राली यूनियन के सदस्यों ने मांगों को लेकर सोमवार को क्षेत्र के गांव टांडा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

यूनियन के शब्बीर अहमद खान के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान यूनियन के कई सदस्य मौजूद थे। यूनियन के मोहम्मद आरिफ ने आरोप लगाया कि सरकार ट्रैक्टर ट्राली चालकों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से कई माह पहले ट्रैक्टर ट्राली चालकों से रोजगार सरकार द्वारा छीना गया है। इसके बावजूद सरकार द्वारा उनके लिए कोई भी पैकेज घोषित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि तवी में रेत तथा बजरी निकालने पर लगाई गई पाबंदी के कारण ट्रैक्टर ट्राली चालक भुखमरी का शिकार होने के लिए मजबूर हैं। इसकी तरफ सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रोजगार छिनने के कारण ट्रैक्टर ट्राली चालकों पर प्रतिदिन कर्जा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द ट्रैक्टर ट्राली चालकों की सुध ली जाए, और उनके लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा होनी चाहिए, ताकि वह भी अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें