शिव सेना हिंदुस्तान की महिला कार्यकर्ता कस्बे के तारा चौक में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी औ?
बिश्नाह। महिला से आपत्तिजनक बात करने वाले राजस्व विभाग के कर्मचारी को गिरफ्तार न करने की मांग पर शुक्रवार को पर शिवसेना हिंदुस्तान की महिला कार्यकर्ताओं ने पीड़ित महिला के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि इस मामले में जिसने इंसाफ की लड़ाई लड़ी पुलिस ने उसी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की शिकायत पर उस कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
महिला तृप्ता देवी ने कहा कि काफी दिनों से राजस्व विभाग का कर्मचारी जान मोहम्मद उसे तंग कर रहा था। उसकी शिकायत उसने शिवसेना हिंदुस्तान के प्रदेशाध्यक्ष गणेश चौधरी को बताई तो उन्होंने जाकर उससे बातचीत की है। तब भी दोनों तरफ से मामले दर्ज कराए थे। पुलिस ने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की है। कर्मचारी जान मोहम्मद को छुपा दिया गया है उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। उसके बीमार होने का बहाना बनाया जा रहा है। हमारी मांग है कि उक्त कर्मचारी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। नहीं तो मैं तहसील कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लूंगी। शिवसेना हिंदुस्तान के राजेश केसरी ने कहा कि शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी जनता की सेवा कर रहे है। कर्मचारी नकल की एवज में पैसों की मांग कर रहा था। गणेश चौधरी उससे सिर्फ यही कहने गए थे कि जल्द से जल्द लोगों के काम निपटाए जाएं। आगे से कर्मचारी ने उनके साथ बदतमीजी कर दी। इस पर दोनों तरफ से हाथापाई हुई, लेकिन आरोप तय करते हुए पुलिस ने सिर्फ गणेश चौधरी पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस एक तरफा कार्रवाई से हम दुखी हैं। हम इस संदर्भ में आईजी जम्मू से मिलकर यह मुद्दा उठाएंगे।