विजयपुर में उड़ी सैन्य शिविर पर चार वर्ष पहले हुए आतंकी हमले में शहीद का शहीदी दिवस मनाते लोग।
विजयपुर। उड़ी सैन्य शिविर पर चार वर्ष पहले हुए आतंकी हमले में शहीद हवलदार रवि पाल पुत्र बाबू राम निवासी सारवा के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान गणमान्य, नेताओं और गांववासियों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीदी दिवस पर पूर्व मंत्री मनजीत सिंह, सरपंच विजय कुमार बाबा आदि ने सारवा में बनाए गए स्मारक पर पुष्प चढ़ाए। इस दौरान शहीदों के सम्मान में विचार भी रखे। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले वीर जवानों की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि 18 सितंबर 2016 को उड़ी क्षेत्र में सेना की दस डोगरा रेजिमेंट पर हुआ आतंकी हमला देश के दुश्मनों की साजिश का परिणाम था। इस हमले में हमारे कई जवान शहीद हुए, जिनकी शहादत का हम सभी को सम्मान करना चाहिए। इस दौरान सरपंच बाबा ने 12 हाईमास्ट लाइटें भी दीं। संवाद