फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट की ओर जाने वाली सड़क की खस्ताहाल

विज्ञापन
गांव फिदड़ के लोगों ने गांव के श्मशानघाट को जाने वाली सड़क की खस्ता होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण?
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव फिदड़ के लोगों ने गांव के श्मशान घाट को जाने वाली सड़क की खस्ताहालत को लेकर जोरदार तरीके के साथ सरपंच, नायब सरपंच व ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द सड़क की हालत को नहीं सुधारा गया तो वे आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

गांव निवासी नंबरदार स्वर्ण लाल, अजीत पाल सिंह, संदीप सिंह, अंचल कुमार, परविंदर सिंह, पवनदीप सिंह, प्रभजोत सिंह आदि ने बताया कि गांव के श्मशान घाट जाने वाला लगभग आधा किलोमीटर मार्ग खस्ता हालत में है। गांव में जब किसी की मौत हो जाती है तो श्मशान घाट तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि आज भी उनके गांव में एक मौत हो गई है, जिसके चलते उन्होंने संस्कार के लिए जाना था, लेकिन बारिश के कारण उक्त सड़क की खस्ता हालत होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने सरपंच, नायब सरपंच से लेकर विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया, इसके बावजूद इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर भारी बारिश में प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
गांव के लोगों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा ऐसे विकास कार्यों को कराया जा रहा है, जो गैर जरूरी है। श्मशान घाट में शेड पहले बना हुआ है, लेकिन पंचायत के प्रतिनिधि फिर से उसी पर फिर से पैसा लगा रहे हैं, लेकिन इस सड़क की हालत को सुधारने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में मार्ग की हालत इतनी खस्ता हो जाती है कि लोग अंतिम यात्रा तक नहीं पहुंच पाते। गांव के लोगों ने कहा कि एक तरफ तो सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की तरफ ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन इस सड़क की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि यह दावे पूरी तरह से खोखले हैं। गांव वासियों ने संबंधित विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द इस सड़क की हालत को नहीं सुधारा गया तो गया आने वाले दिनों में भी इसी तरह प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें