सांबा जिला के दियानी पचायत मे कृषी विज्ञान केन्द्र की ओर से पौधे लगाते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले की पंचायत दियानी में स्कास्ट जम्मु व विज्ञान केंद्र सांबा की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। स्कास्ट जम्मु के उप कुलपति प्रो. जेपी शर्मा के मार्गदर्शन में वन विभाग के सहयोग से अभियान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के दौराण डॉ. एसएस के गुप्ता निदेशक विस्तार एसकेयूएएसएटी-जम्मू, डॉ. विनोद गुप्ता वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख केवीके सांबा पंचायत दियानी के सरपंच प्रदीप ललोत्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौरान जामुन, अर्जुन, बांस, खैर के पेड़ लगाए गए। इस मौके पर डॉ. नीरजा शर्मा, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. सौरव कठुआ, डॉ. सूरज, डॉ. शालिनी, साहिल तलगोत्रा और पवनदीप सिंह भी मौजूद। संवाद