फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मियों व अधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
मीरां साहिब। जम्मू व कश्मीर कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ ट्रेड यूनियन की ओर से बिजली विभाग के कर्मियों पर मामला दर्ज करने पर मीरां साहिब के बिजली विभाग सब डिवीजन-3 के कार्यालय पर अधिकारियों व कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के महासचिव गुरमीत सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा कार्य करने पर एक व्यक्ति के कनेक्शन काटे जाने पर उन्होंने झूठा आरोप लगा कोर्ट के माध्यम से मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर बिजली विभाग के कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ इस तरह मामले दर्ज किए गए तो फिर काम कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले का संज्ञान नहीं लिया गया तो बिजली विभाग के कर्मी जम्मू संभाग में विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। बिजली विभाग के जीआर चौधरी, अजय शर्मा आदि का कहना है कि उक्त व्यक्ति द्वारा झूठा मामला बनाकर मामला दर्ज कराया गया है। गांव सिंह पुरा में बिजली चोरी को लेकर गठित गई टीम के सदस्यों के वहां पहुंचने पर बिजली विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मियों ने मास्क लगा रखे थे। जब शिकायत करता द्वारा मास्क नहीं लगाए होने के लिए कहकर मामला दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा बिजली की चोरी कर रहे लोगों पर विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करने पर वह गए हुए थे। विरोध प्रदर्शन में बिजली विभाग के कई अधिकारी व अन्य कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें