सांबा। जिले के कठिलाई गांव में कई माह से बिना लाइसेंस के चल रही दवा की दुकान को सोमवार को सील कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ड्रग विभाग को शिकायत मिली थी कि क्षेत्र में एक दवाइयों की दुकान बिना लाइसेंस के चल रही है। जिस पर विभागीय अधिकारियों ने पुलिस की सहायता से दुकान पर दबिश दी। जांच पर पता चला कि वह बिना लाइसेंस के ही चल रही थी। दुकान में रखी दवाइयां जब्त कर ली गई व दुकान को सील कर दिया गया। संवाद