फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचों ने सरपंच के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
अरनिया में सरपंच के खिलाफ प्रदर्शन करते नायब सरपंच व अन्य।
विज्ञापन
अरनिया। सीमावर्ती पंचायत त्रेवा के नायब सरपंच सहित सात पंचों ने पोयाल गांव में सरपंच बलबीर कौर पर मनमर्जी व पार्टी के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नायब सरपंच सोमराज ने सोमवार को प्रदर्शन करते आरोप लगाया कि पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्य के बारे में किसी भी पंच की सलाह नहीं ली जाती है। यहां तक कि नरेगा के तहत कराए गए कार्य भी मात्र कागजों तक ही सीमित हैं। जमीनी हकीकत कुछ और होती है। इसके बारे में कई बार निदेशक सहित बीडीओ को भी बताया, मगर हमारी सुनवाई नहीं हुई। इसके पीछे आपसी मिलीभगत या साजिश दिखाई दे रही है।
मैं पंद्रह वर्ष से भाजपा साथ जुड़ा हूं, मगर सरपंच बलबीर कौर अभी मात्र दो तीन सप्ताह पहले ही पार्टी से जुड़ी हैं मगर जुड़ते ही पार्टी के साथ धोखा करना शुरू कर दिया। अपना अस्तित्व बढ़ाने के लिए पार्टी को क्वारंटीन सेंटर की गलत जानकारी दी। सरपंच ने पंचायत हल्के में कोई भी क्वारंटीन सेंटर नहीं बनाया है, जिसका मन की बात में प्रधानमंत्री ने जिक्र किया है। वो तो पहले ही अरनिया स्थित आश्रम में बीएसएफ के सहयोग से प्रशासन ने बनवाया हुआ है। जो पार्टी के साथ धोखा किया गया है। मैं सभी एजेंसियों से अपील करता हूं कि वो इसकी जांच करें ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में दर्शन लाल, तोशी देवी, कृष्ण लाल, रवि कुमार, रोशन लाल व परविंद्र कौर, सुरेश सैनी आदि शामिल रहे।
------
कुछ दिन इंतजार कीजिए, जवाब मिलेगा
फिलहाल मैं इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे सकती। पार्टी के आदेश मिलने पर ही अपनी प्रतिक्रिया दूंगी। बस दो तीन दिन रुक जाइये, सबको जवाब मिलेगा।
-बलबीर कौर, इस बारे में सरपंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें