फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई पर शिकायतकर्ता की पिटाई करने का आरोप

विज्ञापन
अखनूर में शिकायतकर्ता की पिटाई के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीणा।
विज्ञापन
अखनूर। गांव थाती पंगायडी में भूमि विवाद पर पुलिस कर्मियों ने शिकायतकर्ता की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपजिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे शिकायतकर्ता की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया। दूसरी ओर घायल के परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्य चौक में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और मांग की कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को गांव पंगायडी में पवन कुमार ने पुलिस स्टेशन में भूमि की शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि एसआई ने उसे बुला कर उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि इस पिटाई से पवन को काफी चोटें आईं, उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी रेफर कर दिया। पवन के बारे में ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वे सोमवार को बड़ी संख्या में जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं, ने कस्बे के फव्वारा चौक में धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मांग की कि दोषी एसआई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई पूर्व सरपंच देवराज भगत ने की। प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे तक यातायात अवरूद्ध रखा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। घायल के पिता नेकराम ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत करने वाले की पिटाई करना कहां का इंसाफ है। पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास नहीं रहेगा। पूर्व सरपंच देवराज भगत ने इस घटना की निंदा की। कहा कि अगर पुलिस रक्षक ही भक्षक बन गई तो विश्वास किस पर किया जाए। उन्होंने बताया पुलिस के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए और आरोपी क खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें