फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड में आई भूमि पर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। रिंग रोड में आई जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर मीरां साहिब क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों ने कोटली मियां फतेह गांव के पास प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों की मांग थी कि प्रशासन उनको जल्द से जल्द मुआवजा मुहैया करवाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि प्रशासन उन्हें मुआवजा तो नहीं दे रहा है, लेकिन उनकी जमीनों को छीन जा रहा है। कुछ दिन पहले प्रशासन के इसी रवैये से तंग आकर बिश्नाह के एक गांव के किसान ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि वे भी चाहते हैं कि रिंग रोड बने, लेकिन उनको उचित मुआवजा देने के बाद काम शुरू किया जाए। किसानों ने कहा कि कि यदि प्रशासन ने उचित मुआवजा देने से पहले उनकी जमीनों को लिया तो वे आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर सकते हैं। प्रदर्शन में सर्वेश कुमार, ओमप्रकाश खजूरिया, सरदारी लाल, चंद्रप्रकाश मोनू, राम लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें