फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-बिजली की आपूर्ति प्रभावित, लोग परेशान

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की पंचायत अप्पर कार्थोली छन्नी में बिजली और पानी की आपूर्ति को लेकर प्रदर?
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की पंचायत अपर कार्थोली छन्नी में बिजली और पानी की आपूर्ति को लेकर वार्ड-6 के लोगों ने सोमवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंच रविंदर सैनी ने कहा कि उनके वार्ड में पांच दिन से जलापूर्ति सुचारु नहीं है। इसको लेकर वार्ड के निवासी काफी परेशान हैं। पानी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने विभाग से बात भी की और कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन उन्हें इस मुद्दे पर मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। पंच ने बताया कि इलाके में बिजली की कटौती बढ़ा दी गई है। कटौती के अलावा भी बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है, जिसको लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। संवाद
--------------
परगवाल में 20 घंटे के बाद बहाल हुई बिजली
लोगों ने कहा, बिजली ढांचे को दुरुस्त करे विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। क्योंकि विभाग लोगों को सुचारु रूप से बिजली मुहैया नहीं करा पा रहा है। इसी कड़ी में रविवार शाम 6 बजे बंद हुई बिजली करीब 20 घंटे के बाद सोमवार को तीन बजे बहाल हुई। बिजली की आंखमिचौनी से क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बारिश या आंधी आते ही क्षेत्र में बिजली बंद हो जाती है। जो कई घंटों यहां तक कि कभी-कभी दूसरे दिन बहाल होती है। यह क्रम कुछ दिन से जारी है। स्थानीय निवासी राकेश सिंह ने कहा कि विभाग को सबसे पहले बिजली का ढांचा दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर तारें बहुत नीचे तक लटकी हं।ै यहां तक की कई जगह तारें बिल्कुल पेड़ों को छूतेहुए निकली हैं। जिससे बिजली सुचारु रूप से नहीं चल पाती है। इससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं शम्मी शर्मा ने कह कि क्षेत्र के बहुत सारे किसानों की खेती वाटर पंपों पर निर्भर है। धान की रोपाई के वक्त बिजली का बंद रहना किसानों के लिए किसी आपदा से कम नहीं है। उन्होंने भी विभाग से ढांचे को दुरुस्त करने की बात कही, जिससे बिजली सुचारु रूप से चलती रहे।
--------
30 पंचायतों में 24 घंटे से बिजली ठप
ज्यौड़ियां। क्षेत्र में रविवार की शाम बारिश और आंधी से काफी नुकसान हो गया है। बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से तारें टूट गई। बिजली के पोल भी गिर गए। टीन से बने मवेशी शेड, मकानों की चारदीवारी सहित काफी नुकसान हुआ है। बिजली के पोल तथा तारें टूटने से खौड़ की तीस पंचायतों में चौबीस घंटे से बिजली बंद है। बिजली विभाग के अनुसार आंधी में तारें टूट गई हैं। पोल गिर गए हैं। कर्मचारी ठीक करने में लगा हुए हैं। वहीं ज्यौड़ियां मुख्य बाजार तथा आसपास के कुछ गांवों में बिजली विभाग की तरफ से सोमवार की दोपहर बिजली बहाल कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें