फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रताप नहर की सफाई जेसीबी से होने से चेयरमैन और पार्षद भड़के

विज्ञापन
ज्यौड़ियां में नहर की सफाई करती जेसीबी।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ कैंप से बाजार के बीच से गुजर रही प्रताप नहर की सफाई के लिए शनिवार को सिंचाई विभाग की तरफ से जेसीबी लगाई गई। नहर की सफाई अच्छी नहीं होने पर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन डिप्टी राम तथा पार्षदों ने सफाई का काम बंद करने के लिए कहा। इस विषय में चेयरमैन ने बताया कि सफाई का काम अच्छा नहीं हो रहा है। सफाई करने के बजाय उल्टे गंदगी डाली जा रही है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि क्षेत्र के लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। कोई बाहर नहीं आ रहा है। इसकी आड़ में सिंचाई विभाग अपना काम निपटा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि हम इस तरह की सफाई से सहमत नहीं हैं। चेयरमैन और पार्षदों ने एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर से भी बात की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि हम सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करते हैं। उधर खबर लिखे जाने तक जेसीबी की तरफ से सफाई का काम जारी रहा। वहीं क्षेत्र के लोगों ने लॉकडाउन के हटने के बाद सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें