फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप डालने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंप डालने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन

पांच गांव में दो माह से बंद है जलापूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। बीजोवाला पीएचई स्टेशन पर सोमवार को पहुंचें पीएचई के अधिकारियों का पंचायत अपर नारायणा के ग्रामीणों ने घेराव किया। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 12 बजे पीएचई विभाग के जेई राजेंद्र शर्मा और एईई तिलक राज शर्मा बीजोवाला पीएचई स्टेशन पर खराब पंप सेट बदलने के लिए पहुंचे। इसकी जानकारी लगते ही पंचायत के लोग स्टेशन पर पहुंच गए और अधिकारियों पर नया पंप सेट लगाने का दबाव बनाया। गुस्साए लोगों ने अधिकारियों का घेराव करते हुए कहा कि दो माह में पहले ही दो तीन पंप सैट लगाए जा चुके हैं जिनका कोई भी लाभ नहीं हुआ। लोगों ने अधिकारियों को पंप सेट नहीं लगाने दिया।
मौके पर उपस्थित पंचायत के नायब सरपंच शैलो राम ने बताया कि दो माह से यहां जलापूर्ति नहीं हो रही है और विभागीय अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यह लोग एक के बाद एक करके तीन पंप सेट बदल चुके हैं, लेकिन हमें पानी फिर भी नहीं मिला। क्योंकि बदले गए पंप सेट चले ही नहीं। पीएचई स्टेशन पर पहुंचे लोगों में महिलाएं भी शामिल रहीं। जिन्होंने बताया कि हम बेहद परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सनद रहे की छंब विधानसभा क्षेत्र की पंचायत अपर नरायाणा तथा पंचायत लोअर नारायण के पांच गांवों की दो माह से जलापूर्ति ठप है। रविवार को लोगों ने पीएचई के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिस पर सोमवार को विभागीय अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

-----
हमने एक पंप सेट बदला है, लेकिन वह नहीं चल पाया। हम अब नया पंप सेट लगाने की प्रक्रिया चला रहे हैं। यहां जल्द ही नया पंप सेट लगाया जाएगा। जब तक ट्यूबवेल से आपूर्ति जारी नहीं होती तब तक टैंकर से पानी दिया जाएगा।
-तिलक राज, एईई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें