फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गांव के लोगों ने पीएचई के खिलाफ सड़क जाम की

विज्ञापन
ज्यौड़ियां में सड़क जाम कर पीएचई के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पंचायत अपर नरायाणा तथा लोअर नारायण के पांच गांवों के ग्रामीणों ने रविवार कोे पीएचई विभाग के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अखनूर-सेलांवाली सड़क पर जाम लगाया। पुलिस ने लोगों को शांत कर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके घरों में बीजोवाला ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति दी आती है। दो माह में दो-तीन बार ही आपूर्ति दी गई है। हम लोगों को पानी के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस बीच कई बार पीएचई के अधिकारियों को परेशानी से अवगत करा चुके हैं। फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
सरपंच बचन लाल ने बताया कि पंचायत के गांव बली, डलेरी, बीजोवाला, मसेयाल, बीजोवाला तथा नरायाणा आदि गांवों में पीएचई स्टेशन बीजोवाला से आपूर्ति आती है। उस ट्यूबवेल की मशीनरी दो माह पहले खराब हो गई, उसके बाद विभाग की तरफ से एक के बाद एक करके चार पंपसेट लगाए, लेकिन सभी पुराने, जो एक दिन तक ही टिक पाए और खराब हो गए। हमने विभाग से कई बार मांग की कि पानी के लिए परेशानियां आ रही हैं नया पंपसेट लगाया जाए। शनिवार को भी ट्यूबवेल ठीक किया गया और रविवार को खराब हो गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अमन कुमार, नायब सरपंच शैलो राम, पंच शारदा देवी सहित गांवों के सैकड़ों लोग शामिल रहे। खौड पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें