बाड़ी ब्राह्मणा में प्रदर्शन करते लोग।
बाड़ी ब्राह्मणा। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी मजदूर संघ ने बुधवार को म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष लकी चिड़ा ने कहा कि हमने 14 दिन पहले प्रशासन को नोटिस दिया, जिसमें कहा कि जिन सफाई कर्मचारियों के काम करते हुए सात साल पूरे हो गए हैं उनको पक्का कर देना चाहिए। साथ में एसआरओ-520 इंप्लीमेंट नहीं होना चाहिए और एसआरो-264 के तहत ही सफाई कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए और एसआरओ-43 को भी तत्काल लागू किया जाना चाहिए।
इसके अलावा सफाई कर्मचारी जो कि गजटेड हॉली-डे पर भी काम करते हैं उनको माह का ढाई दिन का वेतन अधिक मिलना चाहिए। पे-कमीशन के तहत भी मुलाजिमों को पूरा लाभ मिलना चाहिए। हर म्यूनिसिपल कमेटी में अलग से कमरा होना चाहिए और यूनिफार्म भी समय पर दी जानी चाहिए। इन सब समस्याओं से हमने प्रशासन को रूबरू कराया, लेकिन इसके ऊपर अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसलिए आज धरना प्रदर्शन किया गया। प्रशासन हमारी समस्याओं को गंभीरता से ले और इन पर अमल करे, नहीं तो यह आंदोलन और भी उग्र हो जाएगा और हम संभाग के हर क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करेंगे।
---------------
प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव अमर मूमन, उपाध्यक्ष बिट्टू और यूनियन के अन्य सदस्य शामिल रहे।
सफाई कर्मियों को स्थायी करने का फैसला जल्द लिया जाए
ज्यौडिृयां। सफाई कर्मचारी यूनियन खौड़ की तरफ से बुधवार को अखिल भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व यूनियन के प्रधान विजय ने किया। उन्होंने बताया कि सरकार हम लोगों को स्थायी करने के लिए पहल नहीं कर रही है। सरकार एसआरओ 64 को लागू कर हमें स्थायी करे। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार स्थायी करने पर जल्द फैसला नहीं लेती है तो हम लोग 28 फरवरी से काम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। संवाद