फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी स्कूल में कार्यरत डेलीवेजर ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव अंबारां आर्मी स्कूल में कार्यरत डेलीवेजर को स्कूल से निकालने पर कर्मियों ने प्रधानाचार्य और स्टाफ के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। मांग की कि ड्यूटी पर उन्हें बहाल किया जाए।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि हर साल स्कूल में सफाई, चालक सहित गार्ड की भर्ती के लिए साक्षात्कार होता है और कर्मचारियों की भर्ती की जाती है। इनमें कई कर्मचारी को तीन से पांच साल स्कूल में सेवा देते हो गए हैं। अब उन्हें निकाला जा रहा है। स्कूल प्रशासन ने नई प्रक्रिया में उन लोगों का चयन किया गया है जो इस प्रक्रिया में आते ही नहीं हैं। मात्र सिफारिश से भर्ती हुई है। ऐसे में सेना के उच्च अधिकारियों को चाहिए कि इस मामले की जांच करें और तैनात दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें