अखनूर में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : AKHNOOR
अखनूर। कस्बे के एसडीएम कार्यालय परिसर में विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने बिजली कटौती को लेकर पीडीडी के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। मांग की कि ग्रामीण क्षेत्र में कटौती कम की जाए। उन्होंने सड़क जाम करने की धमकी दी।
पंचायत गुडा ब्राह्मण, देवी पुर, जड़, भमाल, गडरावां, सौहाल, भमाल, भारदा कलां सहित अन्य पंचायत के लोगों ने बिजली की कटौती को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रशासन और पीडीडी के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सरपंच शमशेर सिंह की अगुवाई में किया गया। चेतावनी दी अगर बिजली की कटौती कम नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इससे पूर्व सरपंचों और पंचों ने एसडीएम गोपाल सिंह से मिल करके बिजली लगातार कटौती से हो रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया। मगर बिजली कटौती कम करने का आश्वासन नहीं मिलने पर सरपंचों और ग्रामीणों ने परिसर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सरपंच शमशेर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में दो सप्ताह से कई घंटे कटौती होने से लोगों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। कई बार लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया। गर्मी के बढ़ते तापमान पर बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ा रहा है।
पंच देवेंद्र सिंह पवार ने कहा क्षेत्र में दो हफ्तों से बिजली की आपूर्ति कम होने पर बढ़ते तापमान पर लोगों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। वहीं इस पर क्षेत्र में बिजली की कटौती कई घंटे होने पर गर्मी में परेशानी का समाना करना पड़ता है। इस अवसर पर सरपंच अश्वनी शर्मा, देसराज, काली दास, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।