अखनूर। अपनी पार्टी के जिला ग्रामीण अध्यक्ष पुष्प देव कुमार उप्पल के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने शुक्रवार को सरकारी बुलडोजर चलाए जाने, व्यावसायिक दुकानों को तोड़ने और राज्य की भूमि को किसानों से खाली कराने के विरोध में प्रदर्शन किया। मांग की कि प्रशासन को तुरंत अभियान रोक देना चाहिए।
पुष्प देव उप्पल ने सरकारी योजनाओं के खराब कार्यान्वयन के लिए अधिकारियों की निंदा की, जिसके कारण समाज का हाशिए पर रहने वाला वर्ग पीड़ित है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर लोगों की परेशानियां दिनों दिन बढ़ रही है। जम्मू-कश्मीर में बुलडोजर चला कर गरीबों और व्यापारियों को तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग बढ़ती बेरोजगारी और गैर स्थानीय लोगों द्वारा संसाधनों के दोहन से चिंतित हैं।