संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने एक अपराधी को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया है। वह हत्या, आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म, वसूली, हत्या के प्रयास और चोरी समेत 14 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार अरनिया के कठार गांव के कुख्यात अपराधी को सांबा पुलिस ने जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अग्रेषित डोजियर पर जिला अधिकारी द्वारा उसके खिलाफ जारी आदेश में 28 वर्षीय कुख्यात अपराधी रमन कुमार निवासी गांव कठार तहसील अरनिया, सार्वजनिक शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा था। इसलिए उसे सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव के लिए किसी भी तरह से प्रतिकूल कार्य करने से रोकने के लिए, उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि पर एसएसपी ने डोजियर तैयार किया। उसकी आपराधिक गतिविधियों, संलिप्तता के बारे में जिला मजिस्ट्रेट को भेजा गया, जिन्होंने आदेश जारी किया। एसएसपी बेनाम तोश की निगरानी में कुख्यात अपराधी रमन के खिलाफ एसडीपीओ विजयपुर प्रियंका कुमारी और अतिरिक्त एसपी सांबा सुरिंद्र चौधरी की देखरेख में एसएचओ पीएस रामगढ़ आशा नंद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया।