फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा में फिर दुकान जलाने से तनाव, स्कूल बंद

Wed, 30 Jul 2014 04:49 PM IST
ओमपाल/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ इलाके में पशु हत्या को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहा तनाव एक बार फिर से भड़क उठा है। आज नगरोटा इलाके में फिर से एक दुकान जलाए जाने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से पूरे इलाके में फिर से तनाव बढ़ गया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने फिर से इलाके में पुलिसबल की तैनाती कर दी है।

सूत्रों के मुताबकि ऐसा बताया जा रहा है कि इस दुकान में आग पिछले दिनों हुई आगजनी के कारण से लगाई गई है। हालांकि इस आग कैसे लगी और किसने लगाई है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
Trending Videos
विज्ञापन

क्या हुआ था प‌‌िछले द‌िनों

गौरतलब है क‌ि ‌पिछले दिनों कठुआ में पशु हत्या के खिलाफ आगजनी और बंद रखा गया था। वहीं कल ईद के अवसर पर बंद के दौरान अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों की चौकसी बेहद कड़ी रही थी।

मंगलवार को भी इलाके में इक्का दुक्का झड़प, मामूली तोड़फोड़ हुई थी। कठुआ शहर के अलावा जिले के कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में कई जगह प्रदर्शन हुए थे।

वहीं कल इन इलाकों में भी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें