फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के गढ़ दक्षिण कश्मीर में खिला कमल, भाजपा के जिला अध्यक्ष और उनकी पत्नी भी जीते

Sat, 20 Oct 2018 10:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
जीत पर जश्न मनाते बीजेपी कैंडिडेट - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
आतंकियों की धमकी और अलगाववादियों के बहिष्कार के बीच दक्षिण कश्मीर के आतंक प्रभावित चार जिलों में भाजपा ने जीत दर्ज कर खनाबल में जश्न मनाया। अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और पुलवामा में कमल खिला। अनंतनाग में पहली बार चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशी अपनी जीत पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष रफीक अहमद वाणी और इनकी पत्नी रूमेसा रफीक भी चुनाव लड़ी और दोनों की जीत हुई।
विज्ञापन


रफीक ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र तीन वोट से मात दी। जबकि रूमेसा ने अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी को बारह मतों से हराया। पहली बार भाजपा इन चुनावों में यहां लड़ी है। आतंकियों के डर वोट डालने के लिए बहुत कम लोग बाहर निकले थे। मट्टन, पहलगाम, शोपियां और भी कई जगहों पर भाजपा ने अपने झंडे गाड़ दिए। एक महिला पंडित शीला हंदू भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी रही थी। उन्होंने 360 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।  

जिला अध्यक्ष भाजपा मोहम्मद रफीक वाणी ने अमर उजाला को बताया कि इस चुनाव परिणाम से पार्टी को काफी लाभ मिलेगा। हमारा सपना था कि कमल घाटी में खिलना चाहिए और वह सपना आज पूरा हुआ। आतंकियों को मुंह की खानी पड़ी। जनता ने आतंकी की धमकी के बाद भी भाजपा प्रत्याशी को कामयाब बनाया। शोपियां में सभी वार्डों पर भाजपा के प्रत्याशी कामयाब हुए। वहां कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं था। आतंकी और अलगाववादी गुटों को जिस तरह से जनता ने नकारा वह साफ बयां करता है कि लोग विकास चाहते हैं। इसके लिए वे चुनाव चाहते थे। अब लोगों को विकास कार्यों में सहयोग देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें