फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी जाकिर मूसा के मारे जाने के पांच दिन बाद भी कश्मीर में तनाव जारी, कई इलाकों में हिंसा

Mon, 27 May 2019 09:57 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर लाल चौक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आतंकी जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद सोमवार को भी घाटी में हायर सेकेंड्री स्कूल तथा कॉलेज बंद रहे। इस बीच छिटपुट हिंसा की घटनाएं हुईं। दक्षिणी कश्मीर में बंद रहा। हिंसा की आशंका में व्यापक पैमाने पर फोर्स की तैनाती की गई थी। 
विज्ञापन


श्रीनगर में अमर सिंह सिंह कॉलेज के पास तथा डाउनटाउन के कुछ इलाकों में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। इसके साथ ही दक्षिणी कश्मीर के कुछ इलाकों से भी पत्थरबाजी की खबरें हैं। मूसा के मारे जाने के चौथे दिन विरोध में दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा, शोपियां, कुलगाम व अनंतनाग में बंद रहा। सभी दुकानें तथा बाजार बंद रहे। पेट्रोल पंप तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ताले लटके रहे। संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। 

दसवीं कक्षा तक के स्कूलों में पठन पाठन सुचारु रूप से हुआ, लेकिन श्रीनगर, बडगाम, कुपवाड़ा, बारामुला, सोपोर, पट्टन, गांदरबल, बांदीपोरा, सुंबल, हाजिन, अनंतनाग, बिजबिहाड़ा, कुलगाम, पुलवामा में हायर सेकेंडरी स्कूल व कालेज बंद रहे। इस्लामिक यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नालाजी (आईयूएसटी) अवंतिपोरा में भी कक्षाएं स्थगित रहीं। ज्ञात हो कि पुलवामा में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने अंसार गज्वातुल हिंद प्रमुख जाकिर मूसा को मार गिराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें