सेना ने पाकिस्तानी चौकी के सामने बने सरकारी स्कूल में फहराया चार साल बाद तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पिछले कुछ महीनों से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की बंदूकों के खामोश होने और क्षेत्र में शांती बने होने के बाद बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चार साल बाद तिरंगा फहराया गया। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाक सेना की चौकियों के एकदम सामने स्थित गांव दिगवार के सरकारी हाई स्कूल में सेना के सहयोग से ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पर्व स्वंतत्रता दिवस बड़े ही हर्षो उल्हास के साथ मनाया।
देश की सुरक्षा के लिए तैनात सेना की 2-नागा रैजिमैंट के कमांडिंग अधिकारी कर्नल भोपिन्दर सिंह ने तिरंगा झंडा फैहराया और उसे सलामी दी। जिसके उपरान्त उपस्थित ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और सैन्य अधिकारियों ने मिल कर राष्ट्रीयगान गाया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत करते हुए समां बांधा।
इस अवसर पर कर्नल भोपिन्दर सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वंतत्रता दिवस की बधाईयां देते हुए कहा कि बरसों की कुर्बानियों के बाद भारत को आजादी मिली थी और हमारा सौभाग्य है कि हम सब मिल कर आजादी का जश्न मना रहे है। उन्होने कहा कि नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम होने के चलते आज हम सब मिल कर यहां दिगवार में स्वंतत्रता दिवस समारोह बना रहे है। जहां पहले गोलाबारी के चलते ऐसा मुमकिन नहीं था। उन्होने उपस्थित लोगों को देश की एकता एंव स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए अपना योगदाने देने और अपने बच्चों को देश के प्रति श्रदा एंव वफादारी सिखाने का भी आहवान किया।
पाकिस्तानी चौकियों के सामने ही है स्कूल
नियंत्रण रेखा पर पाक सेना की चौकियों के एक दम सामने स्थित सरकारी स्कूल जहां पर अकसर पाक सेना की गोलियां तक आ कर लगती हैं वहां पर इस प्रकार धूमधाम से स्वंतत्रता दिवस मनाए जाने को लेकर खुशी का इजहार करते हुए ग्रामीणों का कहना है कि गोलाबारी बंद होने के कारण आज हम बरसों के बाद यहां इस प्रकार इतने बड़े स्तर का कार्यक्रम मना रहे हैं जिसमें सभी लोग बेखौफ होकर भाग ले रहे हैं। पहले गोलाबारी के कारण डर के मारे कोई आता ही नहीं था इस लिए हम चाहते हैं कि ऐसे ही अमन और शांति बनी रहे।