फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण पांच दिनों के बाद मुगलरोड पर यातायात बहाल

Wed, 22 Nov 2017 12:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
mugal road - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मंगलवार को पांच दिनों के बाद  मुगलरोड पर बर्फ हटाने का काम पूरा करते हुए उसे खोल दिया गया। मार्ग पर हल्के वाहनों के लिए एक तरफ से यातायात बहाल किया गया। जिससे कई दिनों से कश्मीर जाने का इंतजार कर रहे सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरा दिन पीडब्लयू डी मैकैनिकल विंग के अधिकारी, कर्मचारी और मशीनें मुगल रोड खोलने के काम में लगी रही। इस दौरान रत्ता छंब क्षेत्र से पीर की गली के बीच स्थित तीन फिसलन भरे स्थानों पर वाहनों को आगे बढ़ने में विभाग की मशीनों द्वारा सहायता भी की जाती रही।
पांच दिनों बाद  मुगलरोड को हल्के वाहनों के लिए खोले जाने के बारे में पीडब्लयूडी मैकेनिकल विंग के असिस्टेंट एगजिक्यूटिव इंजीनियर अमर प्रीत ने बताया कि वैसे तो हमारी मशीनों ने सुरनकोट तहसील की तरफ  से पनाड़ पुल से पीर की गली तक बर्फ  हटाने का काम रविवार को ही पूरा कर लिया था।
विज्ञापन

बीच में कई स्थानों पर फिसलन होने की वजह से  कल दिन में दो तीन बार उन क्षेत्रों में नमक डालने और पाला काट कर सड़क को साफ  करने का काम जारी रखा हुआ था। जेसीबी मशीनें लगा 
कर सड़क साफ  करने के काम को अंजाम देते हुए दोपहर 11 बजे सुरनकोट की तरफ से हल्के वाहनों को पीर की गली के रास्ते कश्मीर जाने के लिए मुगलरोड खोलने की प्रशासन को जानकारी दी। जिसके 
बाद आज पांच दिनों के बाद प्रशासन ने मुगलरोड को हल्के वाहनों के लिए खोलते हुए यातायात बहाल किया। दिन भर सैकड़ों छोटे  वाहन कश्मीर की तरफ  रवाना हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें