फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में फैब इंडिया को हो रहा भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो शहरों के  फैब इंडिया के शोरूम में हुए सीसीटीवी कैमरे कांड के बाद की स्थिति का असर मंदिरों के शहर जम्मू में भी देखने को मिल रहा है। शहर और आस पास के इलाकों में स्थित छोटे बड़े शोरूम और माल में स्थित स्टोर के संचालक बहुत ही सचेत हो गये हैं।
विज्ञापन


शोरूम में आने वाले अपने ग्राहकों को पूरी तरह से सुरक्षा भरा माहौल देने के लिए अपनी तरफ से पूरा प्रयास करने में लगे हैं। दूसरी ओर शापिंग करने आने वाली महिलाएं शोरूम के ब्रांड या स्टेंडर्ड को देखने के बजाय अपनी सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दे रही हैं।

गांधी नगर के लास्ट मोड़ के पास स्थित फैब इंडिया शोरूम की जनरल मैनेजर शिवानी भट्ट ने कहा कि एक दो व्यक्तियों की गलत हरकत की वजह से ब्रांड को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सामान और अन्य चीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आउटलेट के परिसर में कैमरे लगाये गये हैं लेकिन ट्रायल रूम के पास या अंदर नहीं लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि वह अपने शोरूम में आने वाली महिला ग्राहकों को हर तरह की सुरक्षा और हर संभव सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रायल रूम में जाने से परहेज

गांधी नगर स्थित मोनालिसा शोरूम के फ्लोर मैनेजर राजिंद्र वजीर ने बताया कि गोवा और मुंबई शोरूम प्रकरण के बाद से वह काफी सतर्क हो गये हैं। उन्होंने बताया कि सुबह शोरूम को खोलने के बाद शोरूम के सभी कर्मचारियों के साथ बैठक करवायी जा रही है कि ग्राहकों की सुरक्षा और विश्वास को ध्यान में रखते हुए अच्छी सेवाएं दी जा सके हैं।

उन्होंने बताया कि वह खुद भी शोरूम में लगाये गये कैमरों का निरीक्षण करते हैं। इसके साथ ही ट्रायल रूम की भी जांच पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही रघुनाथ बाजार स्थित मोनालिसा आउटलेट के मैनेजर विकास शर्मा ने बताया कि शोरूम में आने वाले ग्राहकों के साथ धोखा न हो इसके लिए वह उन्हें खुद से ट्रायल रूम की जांच करके  विश्वास दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

शापिंग के लिए आयी सैनिक कालोनी की सपना संबयाल ने कहा कि फैब इंडिया प्रकरण के बाद से वह ट्रायल रूम के  इस्तेमाल करने से परहेज ही कर रही हैं। वहीं गांधी नगर की सपना गुप्ता ने कहा कि इस प्रकरण के बाद से प्रशासन और पुलिस को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की जरूरतों को देखते हुए प्रशासन और पुलिस को कमेटी का गठन कर शोरूम में जांच पड़ताल की प्रक्रिया बनायी जानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें