दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस के तीन एसपीओ की आतंकियों द्वारा की गई हत्या के बाद दहशत है। घटना के बाद 33 एसपीओ ने इस्तीफे का एलान किया है। हालांकि पुलिस इन इस्तीफों से इनकार कर रही है। एसपीओ के इस्तीफे से संबंधित वीडियो वायरल हो रहे हैं।
कुछ एसपीओ ने शपथ पत्र देकर इस्तीफे का एलान किया है। शपथ पत्र सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए गए हैं। कुछ एसपीओ ने जुमे की नमाज के बाद माइक पर इस्तीफे का एलान किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 33 एसपीओ ने मस्जिद में ऐलान कर इस्तीफे दिए। इस्तीपा जदेने वाले देने वाले पुलिस कर्मी कुलगाम, शोपियां और पुलवामा से संबंध रखते हैं। अवंतीपोरा, रेशीपुरा की स्थानीय मस्जिद में 7 पुलिसकर्मियों ने इस्तीफे दिए जो रेलवे पुलिस में काम कर रहे थे।
वहीं शोपियां जिले की हाजीपुरा, हबदिपुरा, जामनगर, केलर, हुनहामा, नागबल और रेबन गांव की स्थानीय मस्जिदों में 9 एसपीओ ने इस्तीफे का एलान किया। काजीगुंड से दो और नूरबाग कुलगाम से भी एक एसपीओ ने इस्तीफे का एलान किया। ओकाई, अवहटू, बलहामा, देवसर, कुलगाम, वाहिबुग पुलवामा से भी कुछ एसपीओ ने अपने इस्तीफे का एलान किया।
इनके हुए इस्तीफे
नवाज अहमद लोन निवासी टेंगाम, कुलगाम
शबीर अहमद ठोकर निवासी समनू, कुलगाम
तजललहा हुसैन निवासी हीपुरा बटगुंड, शोपियां
उमर बशीर निवासी कापरन, शोपियां
इरशाद अहमद बाबा निवासी दंगाम, शोपियां
नसीर अहमद वाहिबुग, पुलवामा