फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद मस्जिद से एलान कर 33 एसपीओ ने दिए इस्तीफे

Sat, 22 Sep 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एसपीओ जिन्होंने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस के तीन एसपीओ की आतंकियों द्वारा की गई हत्या के बाद दहशत है। घटना के बाद 33 एसपीओ ने इस्तीफे का एलान किया है। हालांकि पुलिस इन इस्तीफों से इनकार कर रही है। एसपीओ के इस्तीफे से संबंधित वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


कुछ एसपीओ ने शपथ पत्र देकर इस्तीफे का एलान किया है। शपथ पत्र सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए गए हैं। कुछ एसपीओ ने जुमे की नमाज के बाद माइक पर इस्तीफे का एलान किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 33 एसपीओ ने मस्जिद में ऐलान कर इस्तीफे दिए। इस्तीपा जदेने वाले देने वाले पुलिस कर्मी कुलगाम, शोपियां और पुलवामा से संबंध रखते हैं। अवंतीपोरा, रेशीपुरा की स्थानीय मस्जिद में 7 पुलिसकर्मियों ने इस्तीफे दिए जो रेलवे पुलिस में काम कर रहे थे।

वहीं शोपियां जिले की हाजीपुरा, हबदिपुरा, जामनगर, केलर, हुनहामा, नागबल और रेबन गांव की स्थानीय मस्जिदों में 9 एसपीओ ने इस्तीफे का एलान किया। काजीगुंड से दो और नूरबाग कुलगाम से भी एक एसपीओ ने इस्तीफे का एलान किया। ओकाई, अवहटू, बलहामा, देवसर, कुलगाम, वाहिबुग पुलवामा से भी कुछ एसपीओ ने अपने इस्तीफे का एलान किया। 
विज्ञापन


इनके हुए इस्तीफे
नवाज अहमद लोन निवासी टेंगाम, कुलगाम
शबीर अहमद ठोकर निवासी समनू, कुलगाम
तजललहा हुसैन निवासी हीपुरा बटगुंड, शोपियां
उमर बशीर निवासी कापरन, शोपियां
इरशाद अहमद बाबा निवासी दंगाम, शोपियां
नसीर अहमद वाहिबुग, पुलवामा 

विज्ञापन

रेशीपुरा की स्थानीय मस्जिद में कई ने दिए इस्तीफे

रेलवे पुलिस में काम करने वाले एसपीओ
-जाहिद फारूक
-इशफाक गनई
- मोहम्मद गुलाम
- एजाज अहमद
- इशफाक अहमद
- परवेज अहमद
- एजाज रहमान
(इन सभी ने रेशीपुरा की स्थानीय मस्जिद में इस्तीफे दिए)

गृह मंत्रालय ने कहा- इस्तीफे की खबरें महज दुष्प्रचार
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में 7 एसपीओ के इस्तीफे की खबर का खंडन किया है। ऐसी खबर थी कि आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के डर से राज्य के कुछ एसपीओ ने इस्तीफा दे दिया है। केंद्र के अनुसार, इस तरह की रिपोर्ट कुछ शरारती तत्वों के दुष्प्रचार पर आधारित है। राज्य में 30 हजार से ज्यादा एसपीओ तैनात हैं, जिनकी सेवाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाती हैं। कुछ का कार्यकाल प्रशासनिक कारणों से नहीं बढ़ाया गया है। उन्हीं के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें