केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफ्सपा) को हटाना एक ऐसा मामला है जिस पर निर्णय राजनेताओं की बजाय सुरक्षा एजेंसियों को करना चाहिए।
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने यहां कश्मीरी पंडितों के एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ‘इसका (अफ्सपा को हटाना) निर्णय करने का विशेषाधिकार सुरक्षा बलों को है कि ऐसे उपायों को रहना चाहिए या जाना चाहिए।’
सिंह ने अफ्सपा को हटाने के बारे में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सैफूद्दीन सोज एवं अन्य की मांग के बारे में पूछे गए एक सवाल का उत्तर देते हुए कहा, ‘यह हमारे लिए टिप्पणी करने का मामला नहीं है। यह सुरक्षा का मामला है।’