फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: डोडा में राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने रखा जीएमसी अस्पताल की नींव का पत्थर

Thu, 22 Aug 2019 08:30 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
government medical college doda - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने गुरुवार को निर्माणाधीन जीएमसी डोडा के 300 बेड वाले अस्पताल का नींव पत्थर रखा। एमसीआई की गाइड लाइन के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन को नवंबर 2020 तक मुकम्मल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना में 34000 वर्ग फीट के क्षेत्र के साथ इसमें बेसमेंट और तीन मंजिल का निर्माण होगा। इसकी अनुमानित लागत तीस करोड़ रुपये है। अस्पताल के निर्माण से पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। 
विज्ञापन


अस्पताल में 500 बिस्तर की अधिकतम क्षमता के अलावा कैंटीन, अस्पताल किचन, लांड्री सेवा, सेंट्रल स्टेरलाइजेशन सेक्शन, 158 बैठने की क्षमता के साथ एक लेक्चर हाल, 20 बिस्तर वाला आधुनिक इंटेसिव केयर यूनिट, अलग से आपातकालीन क्षेत्र आदि की अतिरिक्त सुविधाएं होंगी। भवन का नींव पत्थर रखने के बाद सलाहकार ने मौजूदा वार्ड इकाइयों का निरीक्षण कर स्टाफ  की समस्याएं सुनीं। प्रबंधन ने सलाहकार को अस्पताल में उपलब्ध इमरजेंसी दवाइयों और अन्य दवाइयों के भंडार की स्थिति के बारे में जानकारी दी। 

सलाहकार ने अस्पताल के अधिकारियों से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने और अस्पताल में आवश्यक दवाइयों का भंडार रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य के हर क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। इसके लिए स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाया जा रहा है। इस मौके पर स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू, जिला विकास आयुक्त डॉ. सागर डी. डोइफोड, जीएमसी डोडा के प्रिंसिपल डॉ. तारिक परवेज आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें